फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी ने नुकीली चीज से किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। केंद्रीय कारागार अंबाला में हत्या के मामले में बंदी ने नुकीली चीज से आत्महत्या का प्रयास किया। घायल को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने कैदी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र पाल सिंह उप सहायक अधीक्षक जेल, केंद्रीय कारागार अंबाला ने बताया कि बंदी संदीप गिल निवासी प्योदा जिला कैथल हत्या के मामले में कारागार में बंद है। उसकी गिनती 36 चक्की में है। वीरवार को हेड वार्डर मंजेश कुमार ने देखा कि बंदी संदीप ने गिनती खुलते ही किसी नुकीली चीज से अपने आपको घायल कर लिया। उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने अधिकारियों को सूचना दी। जेल चिकित्सा अधिकारी ने बंदी को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भेजा गया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें