(अंबाला)शहजादपुर। नगावा गांव के गुरुद्वारे से गुल्लक चुराने वाले की पहचान सीसीटीवी से सार्वजनिक हो गई है। 21 अगस्त दोपहर की घटना में शहजादपुर थाने में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। नगावा गांव के सरपंच दिलावर सिंह के अनुसार उनके गांव की सैनी कालोनी में गुरुद्वारा बना है। उसमें हरविंदर सिंह पाठी का काम करता है।
शनिवार की दोपहर वह गुरुघर के मैनगेट का ताला लगाकर खाना खाने के लिए घर गया था। थोड़ी देर बाद वापस आया तो गेट का ताला टूटा और दरवाजे खुले थे। भीतर जाकर देखा तो दानपात्र गायब था। उसमें करीब 6 हजार की करेंसी थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा तो विजय कुमार उर्फ रोमी पिलखनी का वासी है, युवक दिखाई दिया।