फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारदाने की कमी का मुद्दा गूंजा

विज्ञापन
अंबालाशहर के पंचायत भवन में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य को दिशा निर्देश देते उपायुक्त व? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
शनिवार को पंचायत भवन में डीसी विक्रम सिंह ने मिलरों, व्यापारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नारायणगढ़ से आए मिलरों और व्यापारियों ने मंडियों में बारदाने की कमी की समस्या रखी। उन्होंने नारायणगढ़ मंडी में बारदाने की अतिरिक्त व्यवस्था करने की मांग रखी। डीसी ने जल्द बारदाना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिला की सभी अनाज मंडियों में धान की आवक के साथ खरीद में भी तेजी आई है। अब तक 02 लाख 85 हजार 838 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से 01 लाख 88 हजार 756 मीट्रिक टन का उठान करने के साथ, लिफ्टिंग की गई धान का 81 प्रतिशत भुगतन हो चुका है।
इससे पहले डीसी विक्रम सिंह ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, डीएम हैफेड और वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी मंडियों में खरीद का कार्य सुचारू रूप से होना चाहिए। कहीं भी बारदाने की कमी नहीं होनी चाहिए। खरीद के बाद धान के उठान और लदान का कार्य भी सुचारू रूप से होना चाहिए। ताकि किसी को भी कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि गेट पास की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रहे। सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी सही होनी चाहिए। किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल व्यवस्था के साथ मंडियों में बिजली की सप्लाई भी नियमित होना लाजमी है। बैठक में राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान संजीव गर्ग, साहब सिंह, मक्खन लाल गोयल, अशोक अग्रवाल, मनीष जैन, कमल सिंगला, गौरव गुप्ता के अलावा संबंधित मंडियों के मिलर्स व अधिकारीगण मौजूद रहे।
पंजीकरण के लिए 17 तक खुला पोर्टल
उपायुक्त ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा खरीफ की फसलों का पंजीकरण के लिए मेरी फसल मेरा-ब्योरा पोर्टल 17 अक्तूबर तक खुला है। जो किसान किसी कारणवश पहले पंजीकरण नहीं करवा पाए थे, वे अपना पंजीकरण करवा लें। बैठक में उपस्थित डीएफएससी अपार तिवारी, डीएम हैफेड कृपाल ने बताया कि करीब 67 प्रतिशत धान का उठान व लदान किया जा चुका है।
सभी केंद्रों पर खरीद जारी
जिला में मंडियों और खरीद केंद्रों की संख्या 14 हैं। अंबाला छावनी, अंबाला शहर, नन्यौला, साहा, मुलाना, बराड़ा, तलहेडी, केसरी, सरदेहडी, उगाला, बरेडी कलां, नारायणगढ़, शहजादपुर तथा कडासन सहित सभी मंडियों और खरीद केंद्रों में खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है।
धान सरपलस है तो करें आवेदन
डीसी ने कहा कि यदि किसी जिले में सरपलस धान है और वहां के संबंधित अधिकारी यहां की संबंधित एजेंसियों को खरीद के लिए पत्र व्यवहार करते हैं तो इसके लिए नियमानुसार रिलीज ऑर्डर जारी किया जायेगा। समानता स्वरूप नियमानुसार उन्हीं मिलरों को खरीद की अनुमति होगी, जिन्होंने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें