फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अधिकारी की बेटी के साथ हुए यौन शोषण के मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पहले महिला अधिकारी की बेटी के साथ यौन शोषण करने और फिर उनके घर पर ईटों से हमला करने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस के हाथ अभी तक इस मामले में खाली है। बता दें कि जिला के महिला अधिकारी ने थाने में शिकायत दी थी कि उनकी बेटी के साथ ने यौन शोषण किया है।
विज्ञापन

उनकी बेटी ने भी इसकी जानकारी तब दी जब उन्होंने कई दिन बाद उससे पूछा क्योंकि उनकी बेटी सहम गई थी। इसके बाद उन्होंने शोषण करने वाले व्यक्ति से बात की तो उसने रुपयों की मांग करते हुए उनकी बेटी की वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही रुपयों की भी मांग की, इस दौरान उन्होंने कुछ रुपये दे भी दिए थे, परंतु जब ज्यादा रुपये मांगे तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उनके घर पर हमला भी हुआ है। वहीं महिला पुलिस थाना सुरेंद्र कौर ने बताया कि उनकी टीम की ओर से प्रतिदिन दबिश दी जा रही है। जहां से भी सूचना मिलती है। वहां छापेमारी की जा रही है। परंतु अभी तक आरोपी नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें