अंबाला। रिंग रोड परियोजना में खेतों के लिए रास्ता देने की मांग को दो माह एक दिन से अनदेखा कर रहा प्रशासन वीरवार को हरकत में आया। किसानों ने जब अंबाला-जगाधरी हाईवे किनारे जाम लगाने की चेतावनी दी तो प्रशासन ने एक बार फिर मौके का मुआयना कर समाधान करने का आश्वासन दिया।
हालांकि अंबाला कैंट एसडीएम विनेश व किसान गुरनाम सिंह चढूनी के बीच चार घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रही। किसान एक बार फिर रात 9 बजे हाईवे किनारे से उठकर वापस सपेहड़ा में दोबारा अपने धरना स्थल पर पहुंचे। उधर, प्रशासन ने दोबारा टकराव से बचने के लिए किसानों के पहुंचने से पहले ही समाधान होने तक रिंग रोड का काम रुकवा दिया। प्रशासन के लिए राहत की बात यह रही कि भारी संख्या में किसान हाईवे किनारे बैठ गए।