फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: व्हाट्सएप के जरिये संपर्क में थे पकड़े गए चारों आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बसपा नेता व वकील हरबिलास की 24 जनवरी को हुई गोलियां मारकर हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए चार ओर आरोपियों ने हथियार उपलब्ध करवाए थे। हत्याकांड से पहले तक आरोपी शुभम मुख्य मास्टर माइंड वेकेंट गर्ग से व्हाट्सएप कॉल के जरिये संपर्क में था। उसी के कहने पर शुभम ने अपने तीन अन्य साथी यमुनानगर नगर निवासी शौकीन, गर्व व मंजीत के जरिये हथियार उपलब्ध करवाए थे।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस आरोपियों से चार दिन के रिमांड के दौरान हथियार उपलब्ध करवाने वालों तक पहुंचेगी। बता दें कि हरबिलास हत्याकांड मामले में पुलिस अभी तक कुल 17 आरोपियों को काबू कर चुकी है। एक शूटर का एनकाउंटर हुआ था जबकि अभी भी मुख्य आरोपी वेकेंट गर्ग सहित चार आरोपी गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हरबिलास के परिजन महापंचायत कर चुके हैं। उसमें पुलिस को 12 मई तक आरोपियों को पकड़ने का समय दिया गया है। 15 मई को रोड जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें