अंबाला। फर्राटा लगाकर आंगन में सो रहे परिवार के कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। सुबह जब महिला उठी तो चोरी के बारे में पता चला। शिकायत पर पंजोखरा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना पंजोखरा पुलिस को दी शिकायत में सुरेश पाल ने बताया कि वह गांव शामडु का निवासी है और खेतीबाड़ी करता है। शनिवार रात उसने गेट बंद किया और पत्नी व बच्चों के साथ आंगन में फर्राटा लगाकर सो गया। सुबह पांच बजे उसकी पत्नी उठी तो उसने देखा कि घर के स्टोर में मंदिर की लाइट ऑन थी। उसने देखा, कमरे और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था। 22 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर गायब थे। जिसे किसी ने चोरी कर लिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।