फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एसए जैन कॉलेज में रविवार को दीक्षांत समारोह हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद रतन लाल कटारिया और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक असीम गोयल ने शिरकत की। इस दौरान डॉक्टेरेट की डिग्री पूरी करने वाले कॉलेज के सात शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके बाद तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों को विधिवत रूप से डिग्री प्रदान की गई।
विज्ञापन

इससे पहले कॉलेज प्रबंधक समिति और प्राचार्य डॉ. आभा बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया और महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। संबोधन में सांसद रत्न लाल कटारिया व विधायक असीम गोयल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आत्मानंद जैन महाविद्यालय और अन्य जैन शिक्षण संस्थानों की समाज में शिक्षा प्रसार विशेषकर महिला शिक्षा में प्रयास की प्रशंसा की। मुख्यातिथि ने इस अवसर पर 11 लाख रुपये की अनुदान राशि की घोषणा की। इस दीक्षांत समारोह के समन्वयक डॉ. सुभाष सहगल रहे। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक समिति से प्रधान राजेंद्र जैन, उपप्रधान दीपक जैन, सचिव हितेष जैन, वित्त सचिव सूर्यकांत जैन, संयुक्त सचिव राजीव जैन सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें