फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाजारों में मकड़जाल की तरह लटक रहे बिजली के जर्जर तार

Fri, 26 Jun 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट के रूप में विख्यात अंबाला सिटी के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र में बिजली के लटकते तार व्यापारियों की परेशानी का सबब बने हुए है।
विज्ञापन

बाजारों में सिर के ऊपर मकड़जाल की तरह लटक रहे बिजली के जर्जर तार शार्ट सर्किट होने से आग लगने का कारण बन सकते हैं। कपड़ा मार्केट, मनियारी मार्केट और इससे जुड़े अन्य संकरे बाजारों में आग लगने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाजारों में लटकते तार लोगों की परेशानी का सबब बन गए हैं।
इससे पहले भी इन बाजारों में शॉर्ट सर्किट के कारण कई बार आग की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में करोड़ों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका है। कई परिवारों की जिंदगी भर की कमाई इन हादसों की भेंट चढ़ चुकी है। इसके बावजूद, बिजली निगम और प्रशासन की ओर से तारों को हटवाने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें