फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चालक और परिचालक सहित पांच पर प्राथमिकी

Fri, 26 Jun 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के बस स्टैंड पर आरटीए टीम के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने लक्ष्मी हॉलिडेज की बसों के चालक, परिचालक, मालिकों सहित यात्रियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। आरटीए अंबाला की टीम बुधवार को नेशनल हाईवे-44 पर वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान लक्ष्मी हॉलिडेज की दो बसें को जांच के लिए रोका गया और बाद में उन्हें अंबाला कैंट बस स्टैंड लाया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता टीएसआई शिव दर्शन ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान बस चालकों, परिचालकों और यात्रियों, पंकज शर्मा, पियूष, आदित्य नारायण और सत्यभानु ने आरटीए स्टाफ के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए। यही नहीं, आरोपियों पर सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने और कर्मचारियों के मोबाइल छीनने की कोशिश करने के गंभीर आरोप भी लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें