फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी की सड़कों का जल्द दूर होगा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट की सड़कों पर पसरा अंधेरा जल्द दूर हो जाएगा। नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का ठेका फाइनल कर हिसार की कंपनी को वर्क आर्डर जारी कर दिया है। स्ट्रीट लाइटों को प्रतिमाह पौने तीन लाख की लागत से दुरुस्त किया जाएगा। यह कार्य एक साल के लिए ठेकेदार के अधीन होगा। गौरतलब है कि नप के अधीन लगभग 11 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं जो छावनी क्षेत्र में लगी हुई हैं। इसी प्रकार जगमग योजना के तहत भी इतनी ही स्ट्रीट लाइटें निजी ठेकेदार द्वारा लगवाई गई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में स्ट्रीट लाइट रिपेयर का ठेका खत्म हो गया था। नप के कहने पर पर ठेकेदार ने मार्च माह तक अपने खर्च पर कार्य किया। जब ठेका रिन्यू नहीं हुआ और न ही पैसा मिला तो ठेकेदार ने काम रोक दिया। रोजाना लगभग 20 से 25 शिकायतें बंद स्ट्रीट लाइट की नप कार्यालय आ रही थी। इस कारण खराब स्ट्रीट लाइटों का आंकड़ा भी 1500 के पार हो गया था।
20 कर्मचारी नियुक्त
नगर परिषद के इंजीनियर हरीश शर्मा ने बताया कि ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। लगभग 20 कर्मचारियों को अलग-अलग वार्ड में तैनात किया गया है। इसके अलावा जो शिकायतें नप कार्यालय में प्राप्त हुई थी, उनका आकलन भी किया जा रहा है। इसकी सूची ठेकेदार को उपलब्ध करवाई गई है। वहीं ठेकेदार द्वारा करवाए जा रहे कार्य की निगरानी के लिए नप कर्मचारी तैनात किए हैं।
विज्ञापन


लगभग पौने तीन लाख रुपये की लागत से कैंट में लगी स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव का ठेका जारी कर दिया है। ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है, उसे बिना देरी ठीक किया जाए। इसका फीडबैक भी कर्मचारियों से लिया जाएगा।
विज्ञापन

-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें