अंबाला। सरपंच के चुनावों में हारने की रंजिश के चलते पिता-पुत्र ने सोहाता गांव के सरपंच व उसके भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की रॉड से हमला करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घायलों ने प्राथमिक उपचार करवाया और इलाका पुलिस को शिकायत सौंप दी। पुलिस ने मुकेश व आनंद पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आनंद हरपाल सिंह ने बताया कि वह गांव हल्दरी में निजी नौकरी करता है। ताऊ प्रेम सिंह हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड हैं और सोहाता के सरपंच हैं। वह ताऊ संग गांव के जोहड़ पर था। इसी दौरान मुकेश उर्फ खड़कु, उसका लड़का आनंद मौके पर आए और झगड़ा करने लगे। आनंद ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। ताऊ प्रेम सिंह के साथ भी झगड़ा किया। मुकेश व आनंद ने सरपंच के चुनाव में हारने की रंजिश को रखते हुए जानलेवा हमला किया। जब मैंने शोर मचाया तो दोनों मौके से लोहा की रॉड लेकर भाग गए।