फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांगड़ा और सम्मी नृत्य की प्रस्तुति से दर्शाई पंजाब की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल छावनी में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बैसाखी थीम पर वार्षिक कक्षा कार्यक्रम बैसाखी दी रौनक मेला में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी और हिंदी नाटकों, भांगड़ा, पंजाबी गीत, सम्मी नृत्य, ऑर्केस्ट्रा और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पंजाब की संस्कृति को दर्शाया।
विज्ञापन

अंग्रेजी नाटक द रैट्रैप प्रस्तुत करते हुए बच्चों ने रचनात्मक और आत्मविश्वास से भरपूर पक्ष दिखाया। जलियांवाला बाग हत्याकांड को प्रदर्शित करने वाले हिंदी नाटक से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा स्कूल की अनूठी परियोजना फार्म टू यूनिफॉर्म के बारे में एक प्रस्तुति भी प्रस्तुत की गई जो देश की अपनी तरह की पहली परियोजना है। पंजाबी गीत, भांगड़ा और सम्मी नृत्य ने दर्शकों को पांच नदियों की भूमि पंजाब की याद दिला दी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कर्नल सचिन पुरी रहे जो एनडीए और आईएमए के पूर्व छात्र हैं और वह वर्तमान में अंबाला स्ट्राइक कोर के मैकेनाइज्ड एयर डिफेंस ब्रिगेड में सेवारत हैं। इस अवसर पर एसडी कॉलेज में गणित विभाग के प्रमुख डॉ. नवीन गुलाटी, स्कूल की निर्देशक प्राचार्य नीलइंद्रजीत कौर संधू, स्कूल समन्वयक शालू भसीन, टॉडलर्स विंग समन्वयक अनुरूप जौहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें