फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निगम ने बंद कमरे से निकालीं स्ट्रीट लाइटें, लगाने के लिए लगेंगी 20 टीमें

विज्ञापन
नगर निगम में इस कमरे में रखी गई नई स्ट्रीट लाइट। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
अंबालाा सिटी। आखिरकार दो वर्ष से निगम के कमरे में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को निकलने का कार्य शुरू हो गया है। इन लाइट को शहर में लगाने के लिए सूर्या रोशनी कंपनी ने कार्य कर दिया है। निगम के बंद पड़े कमरे में से पहले 4000 स्ट्रीट लाइटों को निकालकर शहर के वार्डों में लगाया गया है। अब बची 23988 लाइट को शहर में लगाया जाएगा। निगम की ओर से इन लाइट को लगाने के लिए दीपावली से पहले का लक्ष्य रखा है, हालांकि कंपनी के पास यह कार्य करने के लिए डेढ़ वर्ष का समय भी है। ऐसे में निगम की ओर से पहले शहर के अंदर लाइट को बदलने की योजना है।
विज्ञापन



निगम ने आयुक्त के निर्देश पर बंद पड़े कमरे को किया डिसील
फरवरी 2024 में नगर निगम में नई स्ट्रीट लाइट आई थी। तब से लेकर अभी तक करीब डेढ़ वर्ष बीत जाने तक भी यह लाइट निगम के एक कमरे को बंद कर रखी गई थी। इस कमरे को निगम की ओर से सील किया गया था। इन लाइट को लगवाने के लिए लंबे समय से निविदा लगाने की प्रक्रिया चल रही थी, मगर वह अब 2025 में जाकर सिरे चढ़ी है, इसके बाद भी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य उधर में ही लटका पड़ा था। अब निगम आयुक्त के निर्देश पर कमरे को सील को हटाया गया और कमरे में बंद पड़ी लाइट को लगाने के लिए कार्य शुरू हुआ।


45 से लेकर 200 वाट तक की लगाई जाएंगी लाइट
निगम ने सूर्या रोशनी कंपनी को स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सूर्या रोशनी कंपनी को 14.50 करोड़ का वर्कऑर्डर दिया है। इस एजेंसी की ओर से शहर में 45, 60, 72, 90 वाट की स्ट्रीट लाइट व 120 और 200 वाट की फ्लड लाइट लगाई जाएंगी। शहर के बाद निगम में आए गांवों में पोल लगाने का कार्य भी शुरू होगा।
विज्ञापन



2029 तक एजेंसी ही करेगी स्ट्रीट लाइट की देखरेख
इन स्ट्रीट लाइट की गारंटी को नगर निगम की ओर से छह माह पहले बढ़वाया गया था। अब इन लाइट की वारंटी 4 वर्ष की बची है। सूर्या रोशनी एजेंसी ही चार वर्ष तक इन लाइट की देखरेख करेगी और लाइट खराब होने पर लाइट को बदला जाएगा। यह गारंटी 2029 तक होगी।


तत्कालीन मेयर शक्ति रानी शर्मा के कार्यकाल में खरीदी गई थी स्ट्रीट लाइट
इन स्ट्रीट लाइट को तत्कालीन मेयर शक्ति रानी शर्मा के कार्यकाल में खरीदा गया था। प्रदेश सरकार की ओर प्रदेश के नगर निकाय में लाइट को भेजा गया था। इन लाइट को लगवाने के लिए तत्कालीन मेयर शक्ति रानी शर्मा ने भी काफी प्रयास किए थे। उन्होंने लगातार यह मुद्दा उठाया था। अब निगम ने यह कार्य शुरू करवाया है। यह कार्य वार्ड-9 में बीते गुरुवार से शुरू किया गया।


शहर में नई स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है, एक जगह सीमित न रहकर हर वार्ड में नई स्ट्रीट लगवाई जाएंगी। अगले सप्ताह में यह कार्य तेज गति से शुरू हो जाएगा।
- राजेश मेहता, डिप्टी मेयर, नगर निगम।

वार्ड-9 से नई स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू किया गया है। अभी एक टीम लाइट लगाने के लिए आ गए गई है। बाकी टीम सोमवार से आएंगी। सभी 20 वार्डों के लिए एक-एक टीम आएगी। दीपावली तक शहर जगमग होगा।

- मीना ढींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम।

निगम के कमरे में स्ट्रीट लाइट को रखा गया था। इस कमरे में सील लगी थी। सील को आयुक्त के निर्देशानुसार हटवाकर लाइट को निकाला जा रहा है। वार्ड-9 में एक टीम ने स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू किया है। प्रत्येक वार्ड के लिए एक-एक टीम कार्य करेगी।
- सौरभ गोयल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।


शहर में अंधेरा छाया हुआ था। उन्होंने नगर निगम आयुक्त और यूएलबी निदेशक को लगातार इस मामले को लेकर अवगत करवाया। स्ट्रीट लाइट न लगाने पर एजेंसी को भी नोटिस दिलवाया गया, तब जाकर यह कार्य शुरू हुआ है। दीपावली तक शहर जगमग होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- सैलजा संदीप सचदेवा, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें