अंबाला सिटी। वार्डबंदी पर आई 57 आपत्तियों को नगर निगम ने निदेशालय भेज दिया है। अब इन आपत्तियों के बाद सोमवार को अधिसूचना आ सकती है। अधिसूचना आने के बाद सात दिन का नोटिस एडहॉक कमेटी को दिया जाएगा। इसके बाद दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में वार्डों का ड्रा निकालने की प्रक्रिया की जा सकती है। निगम की ओर से भेजी गई आपत्तियों में बदलाव होने की संभावना कम देखी जा रही है। निगम अधिकारियों की मानें तो वार्डबंदी के लिए की गई आपत्तियों में बदलाव के लिए तथ्यों का अभाव है।
वहीं, कांग्रेस ने वार्डबंदी को लेकर आपत्ति जताई थी। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि अगर शीघ्र दी गई आपत्तियों पर कोई समाधान न हुआ तो वह सड़क पर संघर्ष करते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। आपत्तियों पर सुनवाई को भी कांग्रेस ने औपचारिकता करार दिया था। वहीं, कांग्रेस की ओर से वार्डबंदी को लेकर हाइकोर्ट में याचिका भी डाली गई है।
-
इस वार्डबंदी पर मोहर लगने की संभावना ज्यादा
वार्ड नंबर-1 : मानकपुर, डडियाना, लोहगढ़, डंगडेहरी, घेल कलां, देवी नगर।
वार्ड नंबर-2 : मंडौर, सुंदर नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर, काकरू, काकरू-आबादी सूर्यानगर, आबादी जड़ौत रोड, उत्तम नगर, दशमेश नगर, गुरुनानक नगर, खुरमपुर माजरी, सूबा अकबरपुर, गीता नगरी, सुल्तानपुर रोड।
वार्ड नंबर-3 : अंबाला शहर पावर हाउस कालोनी और हरियाणा रेस्ट हाउस, आसा सिंह गार्डन नारायणगढ़ रोड, सेठी एनक्लेव नारायणगढ़ रोड, जग्गी गार्डन फेस-1, 2, 3, जग्गी कालोनी, शर्मा एनक्लेव, विश्वकर्मा नगर, चंडीगढ़ रोड नजदीक पुलिस स्टेशन, हाउसिंग बोर्ड कालोनी नारायणगढ़ रोड।
वार्ड नंबर-4 : प्रताप नगर, वीटा एनक्लेव, सेठी नगर, बलदेव नगर कैंप और आबादी नई बस्ती, बलदेव नगर कैंप बैरक नंबर 1, 2, 7, 14, 17, 18, 24, 27, 30, 34, 58, 60, 64, 73, 75, 94, 100, 113 और 115, राम नगर, गांधी नगर, रवि विहार, पारस नगर, सुभाष नगर।
वार्ड नंबर-5 : जग्गी कालोनी फेस-1,2, 3, नंद विहार, वसंत विहार, मंदिर वैष्णो देवी, मनमोहन नगर, अहाता ठाकुर दास, श्मशान भूमि, मनमोहन नगर शनि मंदिर, कुटिया बाबा शंकरदास जी, जोगीवाड़ा जीटी रोड, विश्वकर्मा रोड, बसंत विहार का कुछ हिस्सा, गीता नगरी बूथ नंबर-59, शिवपुरी।
वार्ड नंबर 6 : न्यू प्रताप नगर, जसमीत नगर, कबीर नगर, मिल्क प्लांट कालोनी, सिविल लाइन, शहजादपुर हाउस, प्रीत नगर, जवाहर नगर, पुलिस लाइन, नवनीत नगर, इंद्रनगर और सिविल लाइन, मां वैष्णो मंदिर एरिया, हरि पैलेस रोड, हरि पैलेस के सामने गली नगर 1,2,3, मस्जिद के सामने वाली गली, मोहल्ला हरि पैलेस, एमसी एरिया, जगाधरी गेट, डीएवी कालेज रोड, मिशन अस्पताल कंपाउंड, पटियाल हाउस, स्टाफ कालोनी, रामनगर, पालिका विहार, हाशमी मोहल्ला, टाउन हाल, डेहा कालोनी।
वार्ड नंबर 7 : बकरा मार्केट, वाल्मीकि माजरी, छोटी वाल्मीकि माजरी, नाहन हाउस, वाल्मीकि माजरी, अहाता मंगत राम, मोहल्ला त्रिवेणी रोड जोगीवाडा, कैथ माजरी ब्लाक-1, 2, 3, 4, त्रिवेणी रोड कैथ माजरी ब्लाक-5 सपाटू रोड।
वार्ड नंबर 8 : मोहल्ला दर्जियां, मोहल्लां चाहबारु, हरि मंदिर रोड, पटेल नगर, पटेल रोड, चौक दर्जियां, चौक गांधिया नजदीक पीपली बाजार, कंबोज कालोनी, राय चौक, खत्रवाड़ा, सिपाही मोहल्ला, स्वामियां मोहल्ला, मोहल्ला हीरा नगर, पक्का बाग, जगाधरी गेट, मोहल्ला खुरम, आर्य मोहल्ला, पक्का बाग एरिया, पक्का ठाकुर द्वारा, फ्रैंड्स कालोनी नजदीक टीबी अस्पताल, मोहल्ला चाबरु, हाशमी रोड, पालिटेक्निक कालेज कालोनी, ट्यूबवेल कालोनी, ओल्ड सिविल अस्पताल चौक, रामपुरा, शुक्ल कुंड रोड, ठाकुरद्वारा मोहल्ला।
वार्ड नंबर 9 : नया बांस, घास मंडी, निर्मल विहार, बाजार राधा-कृष्ण, रेलवे रोड, महावीर नगर, सराफा बाजार, मोहल्ला दर्जियां, कोतवाली सरायं, गली मनीराम, मेहरांवालां चौक, छोटा बाजार, पिपली बाजार, त्रिवेणी रोड, बड़ी सब्जी मंडी, पीर लक्की शाह, दाल बाजार, टाकीज रोड, ओल्ड पोस्ट आफिस, ओल्ड अनाज मंडी, गली जट्टा, चरखी मोहल्ला, अतर सिंह मोहल्ला, महेश दाल मिल, सर्कुलर रोड, मोहल्ला शाह चुप, पटेल रोड, नावल्टी रोड।
वार्ड नंबर 10 : पट्टी जट्टां, कृष्णा कालोनी, नया गांव, हीरा नगर, पट्टी शेखां, पट्टी रांगडान, नरेश विहार, कमल विहार, हरी नगर, रविदास बस्ती, रविदास माजरी, नई आबादी, शालीमार विहार, अशोक विहार, शालीमार कालोनी, हरी नगर, कबीर नगर, वाल्मीकि कालोनी, शिवालिक कालोनी, न्यू शिवालिक कालोनी।
वार्ड नंबर 11 : देव समाज कालेज एरिया, नई बस्ती, अंबाला मार्केट, कपड़ा मार्केट, कुष्ट आश्रम, मोती नगर, गली गुरुद्वारा, रेलवे कालोनी, महावीर नगर, कलाल माजरी, मोहल्ला जोगियां, नदी मोहल्ला, प्रेम मंदिर गली, आर्य समाज मंदिर एरिया, प्रेम मंदिर एरिया, बाजार बस्ती राम, मोहल्ला सेगितयां, दर्जियां चौक, न्यू बस्ती, अस्पताल रोड एरिया, बांसा बाजार, सर्कुलर रोड, इंद्रपुरी, गुरु विहार, जींद हाउस, रेलवे रोड, काजीवाड़ा, कलाल माजरी, हरि मंदिर चौक रोड।
वार्ड नंबर 12 : मिशन कंपाउंड, मथुरा नगरी, पुलिस लाइन, मथुरा एनक्लेव, बैंक कालोनी, डाक्टर कालोनी, जेल कालोनी, पुलिस लाइन कालोनी, न्यू आफिसर कालोनी, ओल्ड आफिसर कालोनी, विवेक विहार, सेशन हाउस, डीसी आवास, मनाली हाउस, सेक्टर-1, विजय नगर, न्यू विजय नगर, अर्बन स्टेट सेक्टर-7, हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर-7, आईटीआई कालोनी।
वार्ड नंबर 13 : धूलकोट, सेना नगर, वीटा कालोनी, किंग विहार कालोनी, विलेज मंडी बेचिराग, ओल्ड आबादी ब्लाक वन जंडली, न्यू आबादी ब्लाक दो जंडली, जीवन नगर, आदर्श नगर, माडल टाउन, अमृत नगर, करतार नगर, फ्रैंड्स कालोनी, माडल टाउन, विराट नगर, कैनाल कालोनी, गोवर्धन नगर।
वार्ड नंबर 14 : कंपनी बाग, कांशी नगर, माडल टाउन, प्रेम नगर, प्रेम नगर आबादी चार मरला क्वार्टर, विकास विहार, न्यू विकास विहार, जैन नगर, प्रेम नगर डबल स्टोरी, न्यू माडल कालोनी।
वार्ड नंबर 15 : घेल, निजामपुर, लिहरसा, कालू माजरा, महाबीर नगर, डीसी ऑफिस एरिया, स्टेट बैंक क्वार्टर, कृषि एंड पोल्ट्री फार्म, रणजीत नगर, न्यू विवेक विहार, शांति निकेतन कालोनी, मोती नगर।
वार्ड नंबर 16 : पट्टी अचरजा, रमदास नगर, सिंघावाला ब्लाक-1, 2, 3, शिवालिक कालोनी, शांति नगर, सरस्वती विहार, सरस्वती नगर, लाजपत नगर, डीडब्ल्यूएस कालोनी, नसीरपुर।
वार्ड नंबर 17 : कचहरी रोड, कांचघर, न्यू कांच घर, मानव विहार, शास्त्री नगर, कुल के नीचे की बस्ती, मिलाप नगर, फ्रैंडस कालोनी नजदीक मानव चौक, नई अनाज मंडी, गुरु अर्जुन पुरा कालोनी, शक्तिनगर, श्रद्धा नगर, अनाज मंडी के नजदीक की झुग्गियां, न्यू मिलाप नगर, बिरुमल अहाता, मिलाप नगर, महिंद्र नगर, बादशाही बाग, सोनिया कालोनी, बीडीपीओ कार्यालय।
वार्ड नंबर 18 : सेक्टर- 8, 9, 10, बाबा विहार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-8, 9, 10।
वार्ड नंबर 19 : रेलवे क्वार्टर, शक्ति कालोनी, लक्ष्मी नगर, ग्रेटर कैलाश, शिवाजी पार्क, शंकर कालोनी, प्रीत कालोनी, लक्ष्मी विहार, उत्तरांचल कालोनी सैनिक विहार, पटेल नगर, कांवली, नैब कालोनी, सावन विहार, सूरज विहार, अमर कालोनी, जग्गी कालोनी, दूधला, सराय महमूद बे-चिराग।
वार्ड नंबर 20 : पट्टी मेहर आबादी रतनगढ़ ब्लाक-1, 2, 3 और न्यू रतनगढ़, शिव मंदिर एरिया, उत्तम नगर, कमल विहार, कांवला, सौंडा, सौंडा आबादी परशुराम नगर, अंबा विहार।