फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फर्जीवाड़ा कर 1.20 लाख रुपये का ले लिया ऋण

Mon, 22 Dec 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। फर्जी तरीके से माइक्रो फाइनेंस बिजनेस लोन लेने का मामला सामने आया है। पीडित को लोन का पता तब चला, जब वह स्वयं लोन लेने गया।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साहब सिंह निवासी कालपी ने पुलिस अधीक्षक अंबाला कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि किसी ने उनके नाम और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर वर्ष 2022 में माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 1 लाख 20 हजार रुपये का बिजनेस लोन ले लिया। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई, जब उन्होंने एक निजी बैंक से लोन लेने का प्रयास किया और बैंक द्वारा बताया गया कि उनके नाम पर पहले से लोन चल रहा है और स्कोर खराब हो चुका है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने संबंधित फाइनेंस कंपनी से संपर्क कर जानकारी मांगी, लेकिन कंपनी की ओर से स्पष्ट विवरण नहीं दिया। फर्जी लोन के कारण अब उन्हें किसी भी सरकारी या निजी बैंक से लोन नहीं मिल पा रहा है, इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें