फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी ठीक नहीं हुए पंजीकरण खिड़की के कंप्यूटर, कार्ड बनवाने के लिए मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
The computers of the registration window did not recover even on the third day, patients had to face trouble to get the card made - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के नागरिक अस्पताल में तीसरे दिन भी मरीजों को कार्ड बनवाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार तीसरे दिन उपचार करवाने आए मरीजों का हाल इलाज से पहले बेहाल रहा। क्योंकि सोमवार से बंद हुए पंजीकरण खिड़की के कंप्यूटर बुधवार तक नहीं चल पाए। इसी वजह से कर्मचारियों को बुधवार को तीसरे दिन भी नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों की पर्ची हाथ से काटनी पड़ी।
विज्ञापन

हालांकि यहां बैठे कर्मचारी मरीजों को राहत देने के लिए काम में जुटे दिखाई दिए। लेकिन कार्ड बनाने की समय अवधि सीमित होने के चलते बुधवार को एक बार फिर कई मरीजों को बिना इलाज करवाए वापस जाना पड़ा। वहीं बुजुर्गों व छोटे बच्चों को लेकर पहुंची माताओं को तीन घंटे तक खड़े होने के कारण समस्या हुई। इस दौरान कतारों में खड़े-खड़े परेशान हो चुकी जनता का कहना था कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला में सरकारी अस्पताल में तीन दिनों से जनता उपचार करवाने में परेशान हो रही है, वहीं तीन दिनों से अल्ट्रासाउंड की लाखों रुपये की मशीन खराब पड़ी धूल फांक रही है।
हड्डी रोग विशेषज्ञ की पर्ची 11 बजे बंद होने से कतार में खड़े मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी
बुधवार सुबह से ही पंजीकरण खिड़की पर कार्ड बनवाने का तांता लगा रहा। मरीज संबधित विशेषज्ञ का कार्ड बनवाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे थे। लेकिन सुबह 11 बजे ही हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओर से अन्य कार्ड न बनाने का फरमान सुनते ही कर्मचारियों ने कार्ड बनाना बंद कर दिया, जिसको सुनते ही हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों के चेहरे पर निराशा छा गई। ऐेसे में मरीजों का कहना था कि सुबह 8 बजे से डॉक्टर को दिखाने के लिए तीन घंटे से तपस्या कर रहे हैं। अब कह रहे हैं कि कार्ड बंद कर दिए। ऐसे में समय पर अगर कार्ड नहीं बना तो इसमें हमारी क्या गलती। मरीजों का कहना है कि व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ठीक नहीं है और सजा हमें भुगतनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें