अंबाला। दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने प्रवासी यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है। इसके तहत रेलवे ने छपरा से पठानकोट के बीच संचालित विशेष ट्रेन की समय अवधि में विस्तार की घोषणा की है।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन नंर 05193 छपरा-पठानकोट का संचालन 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक तो वापसी में ट्रेन नंबर 05194 पठानकोट-छपरा 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन के समय व बीच रास्ते के स्टेशनों का ठहराव पूर्व की भांति ही रहेगी। रेलवे ने पहले इस ट्रेन को सितंबर के अंत तक संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए समय अवधि में विस्तार कर दिया है। संवाद