फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 21 फीट की अष्टधातु गदा का किया पूजन

विज्ञापन
अष्टधातु से निर्मित गदा के साथ श्रद्धालु। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कंचन सेवा संस्थान, उदयपुर के प्रतिनिधियों द्वारा लाई गई हनुमान गदा यात्रा श्री शिव कुटीर मंदिर परिसर में पहुंची। श्री हनुमान जी की 21 फीट विशाल अष्टधातु निर्मित पवित्र गदा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। डॉ. स्वामी महामंडलेश्वर शिव चैतन्य जी महाराज की अध्यक्षता में पंडित सतीश शांडिल्य ने पूरे विधि-विधान के साथ गदा पूजन संपन्न कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर कार्यकारिणी समिति, महिला मंडल और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह पावन गदा 3 नवंबर 2023 से बीते करीब 34 महीनों से देशभर के प्रमुख देवालयों का भ्रमण कर रही है। पूजन समारोह में मुख्य रूप से वंतराम धीमान, विनोद अग्रवाल, अजय जिंदल, विशाल सिंगला, जगबीर सिसोदिया, कमल गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। गदा पूजन के बाद पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें