फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सनातन धर्म मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा 86वां नवरात्र महोत्सव

विज्ञापन
अंबाला छावनी के हिल रोड ​स्थित सनातन धर्म मंदिर। फाइल फोटो - फोटो : कोच
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में श्री सनातन धर्म सभा की ओर से 86वां नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह महोत्सव नौ दिन तक चलेगा। इस महोत्सव में प्रभात फेरी, कलश स्थापना, सामूहिक पाठ, मां का शृंगार, कन्याओं का विशेष पूजन, दुर्गा महायज्ञ और माता की चौकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। सभा सदस्य सुशील अग्रवाल ने बताया कि यह नवरात्र महोत्सव 19 मार्च से 27 मार्च तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। नव वर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा पर आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ 18 मार्च सुबह पांच भव्य प्रभात फेरी के साथ किया जाएगा। यह प्रभात फेरी मंदिर से शुरू होकर छावनी के विभिन्न बाजार से होते हुए वापस मंदिर में समाप्त होगी। इसके अगले दिन 19 मार्च को प्रात छह बजे कलश स्थापना की जाएगी, इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह 6:30 से 8:00 बजे तक सामूहिक पाठ और रात्रि में 8:00 से 10:30 बजे तक संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, इस संकीर्तन में भजन मंडलियां मां की महिमा का गुणगान करेंगी।
26 मार्च का दिन विशेष अनुष्ठानों के नाम रहेगा। इस दिन प्रात आठ बजे दुर्गा महायज्ञ शुरू होगा, इसके बाद दस बजे महायज्ञ में पुर्णाहुतियां डाली जाएंगी। इसी दिन रामनवमी के उपलक्ष्य में दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम जी की आरती की जाएगी और भोग लगाया जाएगा, इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मां का विशेष शृंगार किया जाएगा, कीर्तन और कन्या पूजन होगा। वहीं श्रद्धालुओं के लिए दोपहर एक बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अंतिम चरण में 27 मार्च की रात 8:30 बजे से 11:30 बजे तक मां की चौकी सजाई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में कन्या पूजन, आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें