फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एनसीडीसी के लिए 40 लाख रुपये का दिया टेंडर, मिट्टी डालने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर भारत की पहली राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा जल्द छावनी के नग्गल में स्थापित होगी। राष्ट्रीय स्तर की इस शाखा में गंभीर, नए रोग, वायरस इत्यादि की जांच होगी और उनके आंकड़ों का विश्लेषण हो सकेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने उक्त जमीन को समतल करने का कार्य आरंभ करवा दिया है, ताकि एनसीडीसी शाखा का निर्माण तुरंत प्रभाव से आरंभ करवाया जा सके। इसके लिए नप ने 40 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत मिट्टी डालने का कार्य आरंभ हो गया है। यह कार्य हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश पर करवाया जा रहा है।
नग्गल क्षेत्र में चार एकड़ 11 मरले जमीन पर शाखा को स्थापित किया जाएगा। 20 करोड़ रुपये की लागत से पहले चरण में एनसीडीसी की शाखा के लिए चार मंजिला इमारत बनेगी। इसके बाद द्वितीय चरण में यहां आधुनिक उपकरणों से लैस लैब स्थापित होगी।
विज्ञापन

लैब में वायरस को जानने के लिए जीनोम सिक्वेसिंग होगी। इसके अलावा लैब में नीपा वायरस, जीका वायरस, रैबीज, जूनाेटिक रोग, कोविड-19, ओमीक्रॉन, हेपाटाइटिस व अन्य गंभीर वायरस की जांच और सभी प्रकार के नए टेस्ट होंगे। शाखा में स्टेट ऑफ आर्ट लैब पर्यावरण अनुकूल होगी। लैब में ठीक वैसा सेटअप होगा जैसा केंद्रीय स्तर पर दिल्ली की लैब में है। दिल्ली और अंबाला में समन्वय स्थापित होगा और जो स्टडी होगी उस पर आगे संयुक्त तौर पर कार्य किए जाएंगे। एनसीडीसी शाखा में करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें