फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान गिरेगा, धुंध रहेगी असर, सूरज के होंगे दर्शन

Mon, 05 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ठंड का असर धीरे-धीरे बढने लगा है। अगले चार दिन जहां सुबह के समय धुंध का असर रहने की  पूरी संभावना है, वहीं रातें भी खासी ठंडी रहेंगी। क्योंकि रातों का तापमान दो डिग्री तक नीचे जाएगी। जिस वजह से रातों में ठिठुरन बढ़ेगी।
विज्ञापन

उधर, धुंध की वजह से आवाजाही भी प्रभावित रहने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग की माने तो नौ दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है। जबकि अधिकतर तापमान भी 2 डिग्री तक गिरेगा। इस दौरान सुबह तो धुंध का असर रहेगा, लेकिन उसके बाद  सूर्य देव के भी दर्शन होंगे, जिस वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। उसके बाद दस व ग्यारह दिसंबर लोगों के लिए बढिय़ा रहेगा, आसमान साफ रहेगा, बढिय़ा धूप के दर्शन होंगे और रात का तापमान भी बढ़ेगा। लेकिन दिन का तापमान दो डिग्री कम ही रहेगा। मगर इस दौरान साफ आसामान की धूप लोगों को राहत देगी।

रेल यात्रियों के लिए परेशानी बन रही धुंध

इस दौरान रेल यात्रियों के लिए कोहरा बहुत ज्यादा परेशानियों का सबब बन रहा है। ट्रेनों की आवाजाही बहुत ज्यादा प्रभावित हो चुकी है। ट्रेनों का शेड्यूल कोहरे की वजह से बहुत ज्यादा बिगड़ चुका है। यात्री मितेंद्र सिंह, कौशम्बी देवी, सुलोचना, सक्षम सिंह और जंग बहादुर का कहना है कि कोहरे की वजह से यात्री स्टेशन पर बैठे ट्रेनों का इंतजार करते ठिठुरते रहते हैं, लेकिन ट्रेनों का कोई अता-पता नहीं रहता। बहुत से यात्री पूछताछ खिड़कियों पर परेशान होते रहते हैं, लेकिन बहुत बात तो कोहरे की वजह से लेट हो रही ट्रेनों की सटीक सूचना यात्रियों को पूछताछ खिड़कियों से भी नहीं मिल पाती है। लेकिन यहां बैठकर इंतजार करना उनकी मजबूरी है।
विज्ञापन



कोहरे से ये ट्रेन यातायात बुरी तरह चौपट

कोहरे की वजह से ट्रेन नंबर 12311 साढ़े सोलह घंटे, 14217 साढ़े बारह घंटे, 14511 सवा पांच घंटे, 15011 सवा तीन घंटे, 15012 तीन घंटे, 12232 तीन घंटे, 13256 सवा घंटे, 12312 सवा दो घंटे लेट रहीं। सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि कोहरे के कारण अंबाला कैंट-नंगल डैम पैसेंजर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को रद्द रहेगी। इसी तरह अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र पैसेंजर मंगलवार से आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी। इसी तरह भूरी-बठिंडा पैसेंजर, कुरुक्षेत्र-अंबाला पैसेंजर, सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर मंगलवार से अगले आदेशों तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें