अंबाल। छावनी राय मार्केट से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। इनकी पहचान शाहपुर गांव निवासी अमन नन्हेड़ा निवासी यशप्रीत सिंह के रूप में हुई। शनिवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता ग्वालमंडी निवासी कर्ण ने बताया कि चार नवंबर को राय मार्केट छावनी से किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली है। संवाद
हिरासत में चोरी के आरोपी को
अंबाला। डिफेंस कॉलोनी के मकान में चोरी करने वाले सेक्टर-सी निवासी मनोज कुमार को पुलिस ने काबू कर लिया। शनिवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता छावनी के डिफेंस कॉलोनी निवासी गगनदीप सिंह ने बताया कि 22 अक्तूबर को आरोपी सूरज व अन्य ने डिफेंस कॉलोनी में उसके घर का सामान चोरी कर लिया था।
तस्करी और जुआ खेलने वाले काबू
अंबाला। शराब की अवैध तस्करी के मामले में पुलिस ने 16 बोतल व जुआ, सट्टा खेलने वाले आरोपी से 2740 रुपये बरामद कर किए। शराब को अवैध रूप से बेचने वाले की पहचान सुभरी गांव निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई। शुक्रवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दूसरे ओर, सट्टा व जुआ खेलने के मामले में गणेश विहार निवासी जतिन उर्फ सागर के रूप में हुई।