फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने सीखा योग

Sat, 06 Jun 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यशाला में मौजूद प्राचार्य, वक्ता व ​शिक्षक। प्रवक्ता
विज्ञापन
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों द्वारा लगाया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सुभाष कुमार ने किया। यह आयोजन प्राचार्य रोहित कुमार की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

शिविर में करीब 50 शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। भूगोल विभाग के सहायक प्रो. डॉ. सतीश कुमार ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया और प्राणायाम के लाभों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रो. सुभाष कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर ही एक स्वस्थ और संतुलित जीवन प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. रीमा संधू, डॉ. शुभम और डॉ. सुमन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें