फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में तनेजा पब्लिक स्कूल प्रथम

विज्ञापन
अंबाला में खंड स्तर पर हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली तनेजा प​ब्लिक स्कूल की टीम। स
विज्ञापन
देव गुरुकुल में आयोजित हुई अंडर-17 बालक वॉलीबाॅल स्पर्धा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। तनेजा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटर-स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। देव गुरुकुल में आयोजित अंडर-17 बालक वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में तनेजा पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम रही। विजेता टीम में गुरशान सिंह, फतेहवीर सिंह, साहिबदीप सिंह, अविजोत सिंह, कुंवर प्रताप, विजय, रामनदीप, समरदीप और हर्ष सिंह शामिल रहे।
अंडर-17 बालक खो-खो के फाइनल मुकाबले में सुखमनदीप सिंह, विरेंद्र राणा, आर्यन सैनी, नैतिक धीमान, सागर, वंश, तनिष गर्ग, शुभम, निहार, सक्षम शर्मा, दिव्यांश और गुनय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


क्रिकेट और एथलेटिक्स में दिखा दम
ई-मैक्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में तनेजा पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिग्नस वर्ल्ड हाई स्कूल के साथ हुए इस मुकाबले में उमर अरमान, निखिल, गुरजंत, माधव, नरप्रीत, मनकीरत, दिग्विजय, वंश, युवराज, इकबाल, विजय और नीरज शामिल रहे।
विज्ञापन


व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के एथलीटों ने बाजी मारी। अंडर-17 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में फतेहवीर सिंह ने प्रथम, स्थान विरेंद्र राणा ने शॉट पुट (गोला फेंक) में द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राचार्या शालू भसीन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें