फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं का रखें ध्यान : श्याम सिंह

विज्ञापन
शहजादपुर की अनाजमंडी में पहुंचे कृ​षि मंत्री निर्देश देते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
शहजादपुर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने सरसों और गेहूं की सरकारी खरीद के प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल सत्यापन की प्रगति जानी। उन्होंने कहा, सरकार का लक्ष्य किसानों के पसीने की पूरी कीमत और पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करना है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उठान और भुगतान में कोई देरी न हो। उन्होंने मंडी में बिजली, पेयजल, सफाई और बायोमेट्रिक गेट पास प्रणाली का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
2585 रुपये के एमएसपी पर शुरू हुई गेहूं की खरीद : कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश की 114 मंडियों में खरीद शुरू हो चुकी है। गेहूं के लिए 2585 रुपये और सरसों के लिए 6200 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर सत्यापन का कार्य प्राथमिकता से पूरा करें ताकि किसान बिना किसी बाधा के फसल बेच सकें। मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि मंडी में खरीद के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और शेष तीन दिन हैफेड खरीद करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान मानक के अनुसार 12 फीसदी तक नमी वाले गेहूं की ही खरीद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें