फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सरल केंद्र में ठप रहा आरसी, डीएल का काम

विज्ञापन
अंबाला छावनी के एसडीएम कार्यालय में परेशान होते लोग। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में वीरवार को ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का काम ठप रहा। उपायुक्त की कार्रवाई के बाद नए ऑपरेटरों को नियुक्त किया गया था मगर उनके पास लॉगिन आईडी नहीं थी। इस कारण से काम नहीं हो सके।
विज्ञापन

सोमवार को उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने छावनी एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान रिकॉर्ड में भारी अनियमितताएं और खामियां पाई गई थीं। उपायुक्त ने तत्काल प्रभाव से एक क्लर्क और तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों को निलंबित कर दिया था।
कामकाज को सुचारू करने के लिए वीरवार को उपायुक्त कार्यालय से दो नए कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सरल केंद्र में जॉइनिंग की। इन कर्मचारियों की लॉगिन आईडी और पासवर्ड सक्रिय नहीं मिले। लॉगिन न होने के कारण लाइसेंस और आरसी से संबंधित कोई भी काम नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें