स्वास्तिक कंपनी मोहड़ी से छुट्टी कर बाइक से घर जा रहे सुपरवाइजर का अन्य बाइक सवारों ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद युवकों ने सुपरवाइजर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सुपरवाइजर घायल हो गया। जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। महेश नगर पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खुड्डा कंला निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह छह जनवरी को कंपनी से छुट्टी कर अपने अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह दुखेड़ी मोड़ जगाधरी रोड पर पहुंचा तो उसकी बाइक के आगे एक मोटर साइकिल पर दो युवक आए। उन्होंने उसकी मोटरसाइकिल साइड में रोकने का इशारा किया। उसने अपनी मोटरसाइकिल रोक ली। उनमें से एक युवक ने अचानक तेजधार हथियार से हमला कर दिया और गाली गलौज करने लगा। इस हमले में वह घायल हो गया। इसके बाद वह दोनों आरोपी मौके से बाइक लेकर फरार हो गए।