फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेता सुपरवाइजर गिरफ्तार

विज्ञापन
अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने पकड़ा आरोपी। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। वन विभाग में सुरक्षाकर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर दस हजार की रिश्वत लेते जिला नागरिक अस्पताल के मैनीफोल्ड विभाग में कार्यरत सुपरवाइजर नरेंद्र को विजिलेंस और सीआईडी की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेंद्र वर्तमान में शाहाबाद में रहता है। कंगवाल वासी गुरदीप सिंह की शिकायत पर सेक्टर-10 स्थित राज्य सतर्कता ब्यूरो के कार्यालय में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
शाहाबाद के एक दफ्तर में गुरदीप और नरेंद्र के बीच सौदा हुआ था। इस कार्यालय के बाहर प्रापर्टी डीलर लिखा है। गुरदीप के मुताबिक वन विभाग में सुरक्षाकर्मी की नौकरी दिलाने का लालच दिया गया और 75 हजार रुपये मांगे गए। सौदे के अनुसार दस हजार पहले देने थे और बाकी नौकरी लगने के बाद किश्तों में अदा करने थे। इस पर उसने जिला सीआईडी के अधिकारियों की मामले की जानकारी दी। सीआईडी और विजिलेंस ने बुधवार को गुरमीत को पाउडर लगे नोट देकर भेजा। जैसे ही नरेंद्र ने रुपये लिए, पीछे खड़ी टीमों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। हाथ धुलाए गए तो पानी लाल रंग को हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के साथ बने मैनीफोल्ड के ऑक्सीजन प्लांट में नरेंद्र की शाम पांच बजे तक ड्यूटी थी। एक पतला सा लड़का (गुरदीप) एक घंटे तक नरेंद्र से बातचीत कर रहा था। वह बोल रहा था कि इतनी दूर बुलाया, पहले बस में और फिर आटो में आते-आते हालत खस्ता हो गई। उसके बाद वह नरेंद्र को इशारा करके प्लांट से बाहर ले गया और उसका हाथ पकड़ लिया। उसी दौरान दोनों तरफ से कई लोग भागते हुए है। उन्होंने सभी को शांत रहने को कहा। जैसे ही नरेंद्र के हाथ धुलवाए, जिससे पानी लाल हो गया।
पहले 35 हजार लेता पकड़ा गया था फील्ड अधिकारी
नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का नागरिक अस्पताल में यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल यहां पर फील्ड अधिकारी संजीव 35 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा जा चुका है। उसके साथ कई अन्य लोगों को भी विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के मैनीफोल्ड विभाग में तैनात सुपरवाइजर नरेंद्र को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। उसने कंगवाल के गुरमीत को वन विभाग में सुरक्षा कर्मी लगवाने के लिए 75 हजार मांगे थे। दस हजार पहले देने तय हुए थे और बाकी रुपये नौकरी के बाद देने थे। शाहाबाद में डील हुई थी। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इसमें और कौन-कौन शामिल हैं। - ओम प्रकाश, डीएसपी, अंबाला विजिलेंस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें