संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गर्मी में छावनी के लोगों को पानी का संकट न झेलना पड़े इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने सवा लाख घरों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए योजना तैयार कर ली है। विभाग ने 70 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी का इंतजाम कर लिया है। इसके लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सभी टैंकों को फुल कर दिया गया है।
वहीं 150 ट्यूबवेलों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए विशेष टीमों की तैनाती भी कर दी है। छावनी क्षेत्र में पानी की वर्तमान खपत करीब 40 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) है। अधिकारियों का दावा है कि डिमांड बढ़ने पर भी सप्लाई में कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सभी टैंकों को फुल कर दिया गया है।
24 घंटे अलर्ट रहेंगी टीमें : सप्लाई लाइन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए विभाग ने छावनी के 150 ट्यूबवेलों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है। कार्यकारी अभियंता के अनुसार, किसी भी आपात स्थिति या पाइपलाइन लीकेज के तुरंत समाधान के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी ताकि जनता को परेशानी न हो।
कुरुक्षेत्र। थानेसर मंडी सचिव हरजीत सिंह। संवाद
कुरुक्षेत्र। थानेसर मंडी सचिव हरजीत सिंह। संवाद
कुरुक्षेत्र। थानेसर मंडी सचिव हरजीत सिंह। संवाद
कुरुक्षेत्र। थानेसर मंडी सचिव हरजीत सिंह। संवाद
कुरुक्षेत्र। थानेसर मंडी सचिव हरजीत सिंह। संवाद