संवाद न्यूज एजेंसी
अबाला। छावनी सदर के सुभाष पार्क के सौंदर्यीकरण और रखरखाव के लिए लगभग 99.09 लाख रुपये की लागत का टेंडर जारी किया गया है। नगर परिषद अंबाला सदर द्वारा यह निविदा आमंत्रित की गई है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य पार्क की सुंदरता को बरकरार रखना और पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को उच्च स्तर की जनसुविधाएं मुहैया कराना है।
पार्क का संचालन और रखरखाव मासिक आधार पर किया जाएगा। बोली जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर, पूर्वाह्न 11 बजे तक निर्धारित की गई है। तकनीकी बोली खुलने का समय अपराह्न 3 बजे होगा।
इस परियोजना में पार्क की हरियाली और सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर परिषद सदर अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने कहा कि सुभाष पार्क छावनी का प्रमुख केंद्र है। इस व्यापक रखरखाव योजना से पार्क की सुंदरता में और अधिक चार चांद लगेंगे।