फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता के अनुसार अध्ययन करें, तभी मिलेंगे बेहतर अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। परीक्षाएं शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है। छात्र भी अपनी ओर से पूरी तैयारी करने में जुटे हुए हैं। परीक्षा की तैयारी सही ढंग से की जाए, तो अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। इस समय बहुत से छात्र ऐसे हैं जिन्हें यही समझ नहीं आता है कि परीक्षा के आखिरी दिनों में परीक्षा की तैयारी कैसे करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल किए जा सकें। वह कम समय में परीक्षा की तैयारी कर सकें, इसके संबंध में अमर उजाला टीम की ओर से अध्यापकों से बात की गई। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई करवाने के लिए कई अहम बातें बताई।
विज्ञापन

प्राथमिकता के अनुसार अध्ययन करें
प्रश्नों की संख्या, अंक भार और कठिनाई स्तर के अनुसार महत्वपूर्ण अध्यायों के लिए प्राथमिकता निर्धारित करने की आवश्यकता है। प्राथमिकता सूची के अनुसार प्रत्येक अध्याय के लिए समय निर्धारित करें और अधिक आसान अध्यायों से शुरू करें, ताकि कठिन अध्यायों की तैयारी के लिए अपना समय और प्रयास बचा सकें।
- मुकेश, शिक्षक।
पढ़ते समय अंक बनाएं
जब अपनी तैयारी शुरू करते हैं, तो उस विषय को पढ़ें जो आपको सीखने की जरूरत है। फिर आसानी से सीखने के लिए सूचक वाक्य बनाएं। इसे सरल बनाने के लिए, आप उत्तर और संबंधित विषयों को दर्शाने के लिए बुलेट, नंबरिंग, विशेष प्रतीकों या माइंड मैपिंग यानी डायग्राम का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोनिका शर्मा, शिक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें