फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य पर अभद्रता का आरोप, छात्राओं का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के एक शिक्षण संस्थान के प्राचार्य पर आपत्तिजनक बातें करने का आरोप लगाकर छात्राओं व शिक्षकों ने जमकर बवाल काटा। शुक्रवार को प्राचार्य के खिलाफ छात्राएं और शिक्षक धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्राएं व शिक्षक प्राचार्य को संस्थान से हटाने और कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। दूसरी ओर, संबंधित थाना पुलिस कर्मियों ने बताया कि उन्हें अभी मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्राचार्य पर संस्थान के लिए खरीदी जाने वाली सामग्री में भी स्टाफ पर दबाव बना कर हस्ताक्षर कराने के आरोप लगाए गए हैं। स्टाफ का कहना है कि जब कोई शिक्षक इसका विरोध करता है तो उसे बेवजह परेशान किया जाता है। वहीं पुरुष स्टाफ ने भी प्राचार्य पर बेवजह परेशान करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्राचार्य से परेशान शिक्षकों ने विभाग को लिखित में इसकी शिकायत दी है। जिस पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्राचार्य का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन वे संस्थान में उपस्थित नहीं थे। वहीं फोन के माध्यम से भी उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।
मानसिक तौर पर बीमार हुआ कर्मचारी
छात्राओं और शिक्षकों का आरोप है कि प्राचार्य की प्रताड़ना के कारण एक कर्मचारी मानसिक तौर पर बीमार हो गया है। ऐसी ही स्थिति अन्य स्टाफ सदस्यों की बनी हुई है। वे भी मानसिक तौर पर परेशान चल रहे हैं। छात्राओं का कहना है कि शिक्षकों के मानसिक तौर पर परेशान होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है जो उनके व संस्थान के लिए नुकसानदेह है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जताया विरोध तो गेट से ही लौट गए प्राचार्य
सुबह मुख्य शिक्षण संस्थान के गेट पर पहुंचे प्राचार्य का कर्मचारियों ने विरोध किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्राचार्य के समक्ष नारेबाजी की। इस कारण प्राचार्य गेट से ही वापस लौट गए। इसके बाद शिक्षक और छात्राएं धरने पर बैठ गई। करीब चार घंटे तक छात्राओं व शिक्षकों का प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद छात्राएं अपनी कक्षाओं में गई।
विज्ञापन

हमारे पास शिक्षण संस्थान की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- रामकुमार, इंचार्ज, सिटी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें