अंबाला। कलेरा गांव के सरकारी स्कूल व छावनी के एसडी कॉलेज में एनडीपीएस सेल की टीम की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बताया गया कि जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को एनडीपीएस टीम के उप निरीक्षक सतीश कुमार व उनकी टीम ने प्रबंधक थाना नग्गल उप निरीक्षक कर्मबीर सिंह के नेतृत्व में छात्रों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया।
उन्होंने लड़ाई-झगडे से दूर रह कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने बारे जागरूक कर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक थाना नग्गल कर्मबीर सिंह ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह अपनी ऊर्जा को पढ़ाई व अच्छे कार्यों में लगाकर अपने परिवार और राष्ट्र का नाम रोशन करें। एसडी कॉलेज में यातायात उप निरीक्षक अनिल कुमार व डीएलएसए से बलराम सिंह ने एसडी काॅलेज में युवाओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी। संवाद