फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुजुर्गाें की आंखों की जांच कर बांटे चश्मे

Sat, 12 Jul 2025 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उज्जवल दृष्टि हरियाणा अभियान की शुक्रवार से शुरूआत हो गई। इसका शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया । कैंट के नागरिक अस्पताल में स्थानीय स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा पेंटल ने की। उन्होंने अभियान की उपयोगिता एवं इसके सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस एंड विजुअल इम्पेयरमेंट एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में चयनित स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद जरूरतमंदों को नजर के चश्मे निशुल्क प्रदान किए गए। कार्यक्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा बजाज ने बच्चों की आंखों की जांच की। उन्होंने कहा कि समय पर नेत्र जांच बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार लाने में अत्यंत सहायक होती है। इस कार्यक्रम में डॉ. विनय गोयल, डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. अरुण सिंगला, नेत्र विभाग से शंकर, मैट्रन बबिता, आईसीएन महक धीमान, पूनम सैनी, नर्सिंग स्टाफ आशा, एसआई जतिन यादव, सुपरवाइजर निर्मल, लक्की, कैलाश शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें