फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राजकीय पीजी कॉलेज में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रिंसिपल प्रो. अरुण जोशी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संविधान दिवस के मौके पर संविधान की प्रस्तावना का भी पाठ किया गया। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की समन्वयक डॉ. पूनम राजौरा ने बताया कि कार्यक्रम को तीन श्रेणियों में बांटा गया था। फाइन आर्ट्स प्रतियोगिता का संचालन डॉ. गगनदीप कौर, लिटरेरी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. पूजा गोयल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता डॉ. अंजू भारद्वाज की देखरेख में किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता से पहले पूरे कॉलेज से छात्रों की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग में चयनित छात्रों ने अंतिम प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छात्रों ने गायक व नृत्य प्रतियोगिता में समां बांध दिया। छात्राओं ने हिंदी व पंजाबी गीतों पर जमकर धमाल मनाया। कोरोना के कारण लंबे समय तक ऑनलाइन पढ़ाई के बाद यह पहला कल्चरल प्रोग्राम था। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. रामकुमार, डॉ. पूनम राजौरा, डॉ. तंजुम कंबोज व प्रभजोत कौर ने किया। कार्यक्रम में डॉ. संजय शर्मा, डॉ. देशराज बाजवा, प्रो. अलका चौधरी व अन्य मौजूद रहे।
यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
पेंटिंग प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम, महक ने द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान, स्पीच प्रतियोगिता में नशराह ने प्रथम, जसमीता ने द्वितीय स्थान और शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राहुल, अंश व धनंजय ने प्रथम स्थान, तजीम, अरुणेश व दीपक ने द्वितीय स्थान व हर्ष, विशाल व शिवम ने तृतीय स्थान, मिमिक्री में आशीष ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय, गायन में जगजोत सिंह ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय व शुभदीप ने तृतीय स्थान, नृत्य में मुस्कान ने प्रथम, चेतन ने द्वितीय व तुषार ने तृतीय स्थान, वाद्य वादन में जगजोत ने प्रथम, हैप्पी चोपड़ा ने द्वितीय व दित्य सुखदीप ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें