फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस अड्डे पर बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्ते बने मुसीबत

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बेखौफ घूमता बेसहारा गोवंश। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
यात्री बोले- आपस में लड़ते हैं बेसहारा गोवंश, चोटिल होने का खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी बस अड्डे पर बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। जो यहां आने-जाने वाले यात्रियों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन चुका है। बस स्टैंड परिसर के भीतर और मुख्य द्वारों पर यह पशु घूमते नजर आते हैं जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। परिसर में बैठे आवारा कुत्ते कई बार यात्रियों के पीछे भागते हैं और काटने का प्रयास करते हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में दहशत का माहौल है। बेसहारा गोवंश आपस में लड़ते हैं जिससे यात्रियों के चोटिल होने का भय बना रहता है।
मनप्रीत कौर ने बताया कि छावनी एक बड़ा जंक्शन है, जहां रात-दिन यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन यहां बस अड्डे के अंदर दाखिल होते ही गोवंश का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चों को साथ लेकर चलने में डर लगता है कि कहीं कोई कुत्ता न काट ले। यात्रियों की सुरक्षा के लिए यहां व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन


यात्रियों में भय का माहौल
राजेश कुमार ने बताया कि जब चालक बस को काउंटर को पर लगाने आते हैं, तो यह बेसहारा पशु अचानक बसों के आगे आ जाते हैं। कई बार गोवंश आपस में लड़ने लगते हैं, जिससे यात्रियों के बीच दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


नगर परिषद चलाए अभियान
सुनील कुमार ने बताया कि नगर परिषद और रोडवेज प्रशासन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर इस समस्या से पल्ला झाड़ रहे हैं। बस स्टैंड जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थल पर पशुओं का इस तरह घूमना प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है। नगर परिषद को तुरंत अभियान चलाकर इन पशुओं को गौशाला और शेल्टर होम में शिफ्ट करना चाहिए।

बस अड्डा परिसर में कुत्ते और बेसहारा गोवंश को लेकर कई बार नगर परिषद को शिकायत दी गई है लेकिन गोवंश को हटाया नहीं गया।
- रमेश, मुख्य निरीक्षक ओर संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड, छावनी

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बेखौफ घूमता बेसहारा गोवंश। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें