फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 40 लाख के गहने और सवा चार लाख नकदी सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
शहजादपुर माजरा ​स्थित मकान में हुई चोरी मामले में पकड़े गए आरोपियों से बरामद हुए सोने-चांदी के 
विज्ञापन
- छत का जाल उखाड़कर सूने मकान में की थी चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। शहजादपुर माजरा में हुई चोरी के मामले में सीआईए-2 की टीम ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी शहजादपुर के डेहा कॉलोनी निवासी महबूब उर्फ काला व मुकेश कुमार से टीम ने करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने व 4 लाख 15 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है। सोमवार कोर्ट में पेश कर आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी महबूब व मुकेश आदतन अपराधी हैं। इन दोनों के खिलाफ पहले से ही यमुनानगर, शहजादपुर और नारायणगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी व अन्य संगीन धाराओं के तहत करीब 8 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन


छत का जाल उखाड़कर घुसे थे भीतर
सीआईए-2 के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि शहजादपुर माजरा निवासी विवेक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 30 मई की रात को अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे। उनके बंद मकान को निशाना बनाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए अपने मुंह ढके हुए थे। बेहद शातिर तरीके से मकान की छत पर चढ़े व वहां लगे लोहे के जाल को उखाड़कर घर के भीतर दाखिल हुए थे। इसके बाद अलमारियों के ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुरा ली थी। परिवार के लौटने के बाद चोरी का पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें