फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड में भी चलेगी स्ट्रॉम वाटर परियोजना

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सेना क्षेत्र में ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद की तर्ज पर कैंटोनमेंट बोर्ड में भी स्ट्रॉम वाटर परियोजना को सिरे चढ़ाया जाएगा। इस परियोजना के तहत बोर्ड के पूरे क्षेत्र में भूमिगत सीवरेज पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसका जुड़ाव मुख्य नालों से किया जाएगा, जिससे कि गंदे पानी की निकासी सुचारू ढंग से हो सके।
विज्ञापन

इस परियोजना को लेकर बोर्ड अधिकारियों ने मंथन शुरु कर दिया है। अब यह कार्य सेना के साथ मिलकर किया जाएगा या अपने स्तर पर, इस मुद्दे पर भी चर्चा हो रही है। आगामी कुछ दिनों में इस परियोजना के लिए पूरा खाका तैयार हो जाएगा। इस परियोजना के सिरे चढ़ने से बोर्ड क्षेत्र में कहीं भी खुले नाले व नालियां नजर नहीं आएंगी।
24 करोड़ मिलेगा राजस्व
डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर द्वारा जिस जगह पर रेलवे लाइन बिछाई गई है वो क्षेत्र कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन है। इसलिए बोर्ड को इस क्षेत्र से भी राजस्व की प्राप्ति होगी। प्राप्त जानकारी अनुसार बोर्ड ने लगभग 24 करोड़ रुपये डीएफसीसीआईएल से लेने हैं और इस संबंध में पत्राचार भी किया है। उम्मीद है कि आगामी कुछ समय में यह पैसा बोर्ड के खाते में आ जाएगा। पैसा आते ही भूमिगत पाइप लाइन बिछाने सहित अन्य विकास कार्याें की रूपरेखा तैयार हो सकेगी।
विज्ञापन

आठ वार्ड, 60 हजार बाशिंदे
कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला में मौजूदा समय में आठ वार्ड हैं। सभी में लगभग 60 से 65 हजार के करीब आबादी रहती है। इसमें कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां साफ-सफाई की बेहद आवश्यकता है। इसमें तोपखाना परेड का मुख्य हिस्सा शामिल है, क्योंकि यहां पशु-पालन का मुख्य कार्य है और इस कारण गोबर व गंदगी यहां की मुख्य समस्याओं में से एक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें