फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: एनडीपीएस मामले में महिला को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, चौकी इंचार्ज सहित चार चोटिल

Thu, 07 Apr 2022 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

एक मार्च को दर्ज हुए मामले में हाउसिंग बोर्ड निवासी गुड्डी फरार चल रही थी। पुलिस सूचना पर पहुंची थी। पथराव करने व आरोपी को मौके से भगाने आदि धाराओं के तहत पति पूर्व पार्षद सहित 8-10 पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हमले के बाद नागरिक अस्पताल में पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में एनडीपीएस मामले में एक माह से फरार चल रही हाउसिंग बोर्ड निवासी गुड्डी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर बुधवार को हमला हो गया। हमले में हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज एसआई बलकार सहित एएसआई सीता राम, हेडकांस्टेबल बयंत कौर व सिपाही रीना चोटिल हो गए।

विज्ञापन


छावनी नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद इनका मेडिकल करवाया। एसआई बलकार सिंह की शिकायत पर पूर्व पार्षद राजेश कुमार सहित पत्नी गुड्डी व बेटे प्रिंस, मोनिका व रोहन सहित अन्य पर विविभन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया।
 
इससे पहले पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड की गली नंबर एक की घेराबंदी कर महिला गुड्डी को मौके पर काबू कर लिया था। शोर मचाने पर गुड्डी के पूर्व पार्षद पति राजेश कुमार व परिवार के सदस्यों सहित 8-10 लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


चोटिल होने के बाद भी पुलिस ने पूर्व पार्षद सहित बेटे को दबोचा 
हमले के बाद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस पहुंचने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। एसआई बलकार सिंह ने चोटिल होने के बावजूद पूर्व पार्षद राजेश कुमार सहित बेटे प्रिंस को मौके पर काबू कर लिया। शिकायत में बलकार सिंह ने कहा कि महिला हेडकांस्टेबल के पकड़ने के बाद गुड्डी ने यह कहते हुए शोर मचाया कि आज इनको जिंदा नहीं छोड़ना है, इनका खात्मा कर दो ताकि रोज-रोज का टंटा ही खत्म हो जाए। इतने में ही लोगों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। 

कॉलोनी में हुई नाकाबंदी, वाहनों को भी जांचा 
हमले के बाद कॉलोनी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। नाकाबंदी कर इलाके में आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। एसआई बलकार सिंह ने बताया कि डेहा कॉलोनी में कई बार नशा मिल चुका है और दर्जनों मामले दर्ज हो चुके हैं। टीम जैसे ही कार्रवाई करने जाती है तो बचाव में लोग एकजुट होकर हमला कर देते हैं। 

डेहा कॉलोनी में पहले पुलिस पर हमले के दौरान छोड़ा था कुत्ता  
21 जनवरी 2022 को भी हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज बलकार सिंह सहित उनकी टीम पर डेहा कॉलोनी में हमला हो गया था। एनडीपीएस मामले में वांछित महिला आरोपी की तलाश में पहुंची तो टीम पर कुत्ता छोड़ने, तलवार लेकर हमला करने और आग लगाकर जलाकर मारने के आरोप लगे थे।

बाकायदा शिकायतकर्ता बलकार सिंह की शिकायत पर डेहा कॉलोनी निवासी मंजीता, उसके पुत्र अलबख्श और गूंगा व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत चौकी इंचार्ज एसआई बलकार सिंह पर यह दूसरी बार हमला हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें