फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ता के घर पर पथराव, हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर थाने के बाहर की नारेबाजी

विज्ञापन
Stone pelting at Bajrang Dal worker's house, Hindu organizations united and raised slogans outside the police station - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। बब्याल माड़ी के निकट बजरंग दल के सेवादार रणजीत के घर पर स्थानीय लोगों द्वारा देररात पथराव किया गया। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो रविवार को हिंदू संगठन के लोग महेश नगर थाने में एकजुट हो गए। पहले तो पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग करते रहे लेकिन जब कोई नतीजा नहीं निकलता दिखा तो एसएचओ के कमरे के बाहर ही नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

महेश नगर थाना प्रभारी सुरेश दलाल ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे तक हिंदू संगठनों के लोग थाने के बाहर ही जमा रहे। इस मौके पर विकास बिश्नोई जिला संगठन मंत्री बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद, रितेंद्र राणा, रणजीत कुमार, उमेश राणा आदि का कहना था कि रणजीत व उनका परिवार सो रहा था कि अचानक स्थानीय विशेष समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। उनका कहना था कि इलाके में धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है बावजूद प्रशासन उसे अनदेखा कर रहा है। यही कारण है कि उनके खिलाफ बोलने पर वह हमला कर देते हैं। पुलिस को ऐसे हमलावरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें