फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में स्टेशन मास्टर की गई जान

विज्ञापन
मुरली मनोहर झा। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में कैंट स्टेशन पर तैनात रेल कर्मचारी की मौत हो गई। जान गंवाने वाले कर्मचारी मुरली मनोहर झा कैंट जंक्शन पर स्टेशन मास्टर के रूप में कार्यरत थे।
मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले मुरली मनोहर कई वर्षों से छावनी की रेलवे कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता के अलावा दो बेटे (19 और 12 वर्ष के) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा बेटा वैभव झा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। उनके सहकर्मियों ने बताया कि मुरली मनोहर झा वर्ष 2006 में रेलवे में आए थे। पुलिस के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे जीटी रोड स्थित पुल के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी थी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के बेटे वैभव झा के बयान पर थाना पड़ाव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें