फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रुबिक्स क्यूब प्रतियोगिता में तेजस बने विजेता

विज्ञापन
पीकेआर जैन स्कूल में विजेता विद्यार्थी। स्कूल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों के बौद्धिक व रचनात्मक विकास के लिए रुबिक्स क्यूब सॉल्वर प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह गतिविधि बच्चों में समस्या-समाधान कौशल, तार्किक सोच और एकाग्रता बढ़ाने के उद्देश्य से कराई गई। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा आठवीं-एफ के तेजस ने महज 24.21 सेकंड में क्यूब हल कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, दसवीं-एफ की प्रणवी (1 मिनट 8 सेकंड) दूसरे और आठवीं-एफ के जयिन (1 मिनट 13 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं। विद्यालय आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें