फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: TMC सांसद मिमिक्री विवाद; मंत्री विज बोले- संसद सदस्यता समाप्त कर चिड़ियाघर में भर्ती करा देना चाहिए

Wed, 20 Dec 2023 01:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, अंबाला

सार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उपराष्ट्रपति, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री किया जाना गलत बताया है।
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री किए जाने का मामला बढ़ता जा रहा है। भाजपा नेताओं ने उनको घेरना शुरू कर दिया है। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज भी इस विवाद में कूद गए हैं। इस विवाद पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सांसद कल्याण बनर्जी ने जिस प्रकार से देश के उपराष्ट्रपति का मज़ाक उड़ाया है उसके लिए उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर देनी चाहिए और उन्हें किसी चिड़ियाघर में भर्ती करा देना चाहिए।

विज्ञापन




बता दें कि अनिल विज अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं और केंद्र की राजनीति पर भी लगातार उनके बयान आते रहते हैं। बुधवार को उन्होंने मीडिया के सामने सांसद बनर्जी द्वारा मिमिक्री करने को गलत ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें