Sports week in DAV School concluded with the presentation of cultural program
- फोटो : Ambala
अंबाला। डीएवी पब्लिक स्कूल में खेल सप्ताह का समापन सोमवार को बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरपर्सन अश्विन सरीन और निदेशक शिवानी सरीन ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की । सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. सीमा दत्त ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सप्ताह भर करवाई गई गतिविधियों से अवगत करवाया।
इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात चेयरपर्सन, निदेशक व प्राचार्य ने खेलों व मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।