अंबाला। सरकारी के बाद खेल विभाग ने 12 सरकारी स्कूलों, एक कॉलेज व पंचायतों को खेल नर्सरियां अलॉट कर दी है। अंबाला कैंट के एसडी कॉलेज को लड़के व लड़कियों की बॉक्सिंग, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजोखरा को नेटबॉल व वेटलिफ्टिंग की खेल नर्सरी जारी की।
गवर्नमेंट मिडिल स्कूल मियां माजरा को हॉकी व पीएम श्री केवी नंबर-2 को हैंडबॉल, फुटबॉल व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी तलहेड़ी गुजरांन में लड़कों की वालीबॉल की खेल नर्सरी जारी है। इसके अलावा ग्राम पंचायत जटवाड़ को लड़कों की फुटबॉल और एथलेटिक्स की मिक्स और ग्राम पंचायत मस्तपुर को लड़कों की वालीबॉल और ग्राम पंचायत झंडूमाजरा व सुभरी को एथलेटिक्स की मिक्स यानी लड़के और लड़कियों की खेल नर्सरी अलॉट की गई है।
इन सभी खेल नर्सरियों के शुक्रवार को ट्रायल होंगे। प्रत्येक नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जबकि अलॉट हुई खेल नर्सरियों के दस्तावेजों की जांच जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा करेंगे। बता दें कि अंबाला से खेल नर्सरियों के लिए कुल 91 ने आवेदन किया था। अभी विभाग की तरफ से ओर भी लिस्ट जारी हो सकती है। सभी को इस लिस्ट का इंतजार है।