फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खालसा पंथ के सृजना दिवस पर मछौंडा गांव में निकला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मछौंडा गांव में खालसा पंथ के सृजना दिवस पर वीरवार को महान नगर कीर्तन निकाला गया। धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में संगत ने नाम सिमरण किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन सुबह प्रारंभ हुआ जोकि गांव की गलियों में से होता हुआ पक्का बेड़ा धर्मशाला में पहुंचा। यहां पर भाई गुरमेल सिंह, भाई अमरजीत सिंह के ढाडी जत्थों सहित प्रचारकों ने गुरु इतिहास सुनाया निहाल किया। एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार हरपाल सिंह मछौंडा ने खालसा सृजना दिवस पर संगत को बधाई दी और इस दिन के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर पांच प्यारों को सिरोपा डालकर सम्मान दिया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार से होता हुआ वापिस गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंचा। बीच रास्ते में संगत व परिवारों ने प्रसाद बांटकर सेवा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें