फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल में मिलेगी स्पाइरोमीटर मशीन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय की ओर से नागरिक अस्पताल में स्पाइरोमीटर मशीन लगा दी गई है। इससे अब अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में आने वाले सांस की बीमारियों के पीड़ित मरीजों की जांच में सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले सप्ताह ही मशीन को भेजा गया था। वीरवार को मशीन को ईसीजी वाले कमरे में लगाया गया है।
विज्ञापन

डॉ संजय ने बताया कि निदेशालय की ओर से मशीन की कार्यप्रणाली को समझाने के लिए एक तकनीकी कर्मचारी को भी भेजा गया है। जो कर्मचारियों को मशीन के इस्तेमाल के बारे में जानकारी देगा। इस मशीन की कीमत तीन लाख 80 हजार रुपये है। इस मशीन को हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) की ओर से खरीदा गया है।स्पाइरोमीटर मशीन से मरीज के फेफड़ों की क्षमता जांची जाएगी। एक मशीन को कंप्यूटर से जोड़ा गया है। जिसमें सांस लेने और छोड़ने के आधार पर एक ग्राफ बनता है। ग्राफ के आधार पर फेफड़ों की क्षमता का पता लगता है। इससे चिकित्सकों को भी उपचार बेहतर करने में मदद मिलती है।
-
रोजाना आ रहे 30 से 40 मरीज
डॉ विशाल कालवां ने बताया कि शहर नागरिक अस्पताल में उनके पास रोजाना 30 से 40 मरीज सिर्फ सांस संबंधी बीमारियों के आते है। ऐसे में अब स्पाइरोमीटर मशीन से मरीजों की जांच में सुविधा बढ़ेगी।जिला अंबाला में 3750 अस्थमा के मरीज है।
विज्ञापन


स्पाइरोमीटर मशीन मिलने से सांस के मरीजों को लाभ मिलेगा। वीरवार को सिटी नागरिक अस्पताल में यह मशीन लगाई गई है। इससे सांस की बीमारियों के उपचार में काफी हद तक मदद मिलेगी।
विज्ञापन

डॉ. विशाल कालवां, चिकित्सक शहर नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें