फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: तेज रफ्तार कार ने भेड़ों को कुचला; मौके पर 25 ने तोड़ा दम, 10 घायल और एक व्यक्ति को आई गंभीर चोटें

Wed, 31 Jan 2024 01:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

गांव बिहटा के रहने वाले लालचंद ने बताया कि वह भेड़ बकरियों का काम करता है और मंगलवार को देर शाम साढ़े 6 बजे अपनी भेड़ों को लेकर घर वापस आ रहा था। तभी बिहटा की तरफ से तेज रफ्तार कार ने उनकी भेड़ों के ऊपर कार को चढ़ा दिया इस हादसे में उनकी  25 भेड़ों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के थाना साहा क्षेत्र के अधीन बिहटा घसीटपुर रोड पर तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर चल रही भेड़ों को रोंध दिया। इस हादसे में 25 भेड़ों ने मौके पर दम तोड़ दिया और 10 भेड़ घायल हो गई। हादसा बिहटा से घसीटपुर रोड पर हुआ।हादसा कर कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, भेड़ मलिक लालचंद के साथ उसके साथी मुकेश को भी गंभीर चोटें आई।

विज्ञापन


गांव बिहटा के रहने वाले लालचंद ने बताया कि वह भेड़ बकरियों का काम करता है। मंगलवार को देर शाम साढ़े 6 बजे अपनी भेड़ों को लेकर घर वापस आ रहा था, तभी बिहटा की तरफ से तेज रफ्तार कार ने उनकी भेड़ों के ऊपर कार को चढ़ा दिया। इस हादसे में उनकी 25 भेड़ों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 10 भेड़ घायल हो गई। जिन में कुछ की टांगे टूट गई। लालचंद ने बताया कि कार चालक को पकड़ने के लिए उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हादसा कर मौके से फरार हो गया। लालचंद ने मौके पर पुलिस की डायल 112 को फोन कर सूचित किया इस मामले में पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें