फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कहीं कर्मचारी तो कहीं लोग नहीं मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम की ओर से मंगलवार को लगाई गई एरिया सभा की बैठक फेल रही। इससे पहले भी यह एरिया सभा की बैठक आयोजित की गई थी। उसके बाद नगर निगम की ओर से तैयारी के साथ दोबारा सभा करवाई गई, लेकिन महज कुछ ही जगहों पर लोग पहुंचे और ज्यादातर जगहों पर एक से दो लोग ही पहुंचे।
सुबह से शाम तक नगर निगम कर्मचारी लोगों के आने का इंतजार करते रहे और लोग नहीं आए। कई जगहों पर निगम की ओर से लगाए गए कर्मचारी भी समय पर नहीं पहुंचे। इन बैठकों में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। यह एरिया सभा 11 फरवरी को भी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन में एक महिला आई : पंचायत भवन में एरिया सभा के लिए कर्मचारी लगाए गए थे। इस सभा में एक ही महिला लाडो लक्ष्मी योजना के सत्यापन के लिए पहुंची। इसके अलावा वार्ड से कोई भी व्यक्ति नहीं आया, जबकि करीब 300 लोगों का सत्यापन किया जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें